फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नौ करोड़ से तीन सड़क और पार्किंग का निर्माण अंतिम दौर में

विज्ञापन
9- ट्रासंपोर्ट नगर क्षेत्र की सीताकुंज कॉलोनी में चल रहा सड़क निर्माण कार्य- ब्यूरो
विज्ञापन
अयोध्या। शहरी क्षेत्र में विकास के साथ आम जन के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसी कड़ी में 8.97 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्थानों पर सीसी रोड और नाली के साथ एक जगह पार्किंग का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। इनका निर्माण पूरा होने के बाद सुगम आवागमन के साथ बेहतर जल निकासी की सुविधा मिल सकेगी। इन विकास परियोजनाओं का जल्द ही लोकार्पण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

शहर के ट्रांसपोर्ट नगर, देवकाली और जेबीपुरम क्षेत्र की सड़कें काफी जर्जर हो चुकी थीं। इन पर आवागमन में स्थानीय लोगों के साथ अन्य राहगीरों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने से रात के अंधेरे में गुजरना और भी मुश्किल हो जाता था। सबसे ज्यादा दिक्कत मानक के अनुरूप नालियों के न होने से होती थी। जरा सी बारिश होने पर जलभराव हो जाता और बारिश थमने के बाद भी जल निकासी में काफी समय लग जाता था।
इन्ही समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने इन तीनों क्षेत्रों में सड़क और नाली निर्माण के साथ प्रकाश व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार कर बजट स्वीकृत किया और निर्माण कार्य शुरू करवाया। अब तीनों जगहों पर ये परियोजनाएं निर्माण के अंतिम चरण में है। काफी काम पूरा हो गया है, जो बचा है, उसे शीघ्र पूरा कराने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन


एडीए के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय के अनुसार टांसपोर्ट नगर में 1.94 करोड़ रुपये की लागत से 2372 मीटर की सीसी रोड और नाली का निर्माण करवाया गया है। देवकाली क्षेत्र में 4.8 करोड़ से 1655 मीटर सड़क व नाली के साथ पार्किंग और जेबीपुरम में 2.95 करोड़ से 1159 मीटर सीसी रोड और नाली का निर्माण करवाया गया है। इन सभी स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट का भी प्रबंध किया गया है। जल्द ही इन परियोजनाओं का लोकार्पण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें