फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जल्द शुरू हो सकता हैं धन्नीपुर में मस्जिद का निर्माण

Tue, 28 Jul 2026 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। धन्नीपुर में मुस्लिम समाज को मिली पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद निर्माण की कवायद फिर से शुरू हो गई है। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने पहले की 300 करोड़ रुपये की परियोजना को घटाकर मात्र पांच करोड़ रुपये से शुरू करने की योजना बनाई है। फाउंडेशन के अध्यक्ष जुफर अहमद फारुकी ने बताया कि ट्रस्ट जल्द ही मस्जिद का निर्माण शुरू करेगा।
विज्ञापन


वर्तमान में यह जमीन गांव के बच्चों के लिए क्रिकेट मैदान के रूप में उपयोग हो रही है। पहले यहां 15 अगस्त और 26 जनवरी पर ध्वजारोहण होता था, जो अब बंद हो चुका है। नई मस्जिद ''मोहम्मद बिन अब्दुल्ला'' के नाम से बनेगी। इसका निर्माण केवल 15 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में होगा, जिसका आच्छादित क्षेत्र 3500 वर्ग फीट रहेगा। मस्जिद का नक्शा अगले 20 दिनों में प्राधिकरण के पास जमा हो जाएगा। जुफर अहमद फारुकी ने बताया कि निर्माण में शुरू से अड़चनें आईं। मुस्लिम समाज के बड़े लोगों ने गुंबद वाली मस्जिद की मांग की थी। मुंबई के व्यवसायी और नेताओं ने भी अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई, जिससे योजना में देरी हुई।

ट्रस्ट कोष में जमा हैं डेढ़ करोड़

ट्रस्ट के पास डेढ़ करोड़ रुपये का कोष उपलब्ध है। इससे नक्शा पास कराने और निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। शेष साढ़े तीन करोड़ रुपये लखनऊ, अयोध्या व निकटवर्ती जिलों के सहयोग से जुटाए जाएंगे। इसके लिए प्रयास जारी हैं। मुस्लिम समाज की मांग पर अब गुंबदीय शैली का नया नक्शा तैयार हो रहा है। नक्शा मंजूर होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें