फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विरोध के बीच पुल का निर्माण शुरू

Fri, 27 Nov 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। शारदा सहायक नहर पर बनने वाले पुल का निर्माण शुरू हो गया है। बुधवार से पिलर बनाने का काम शुरू कर दिया गया। एप्रोच मार्ग की जद में आने वाले कई मकानों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। सुचित्तागंज बाजार में व्यापारियों के विरोध के चलते पुल का निर्माण रुका हुआ था।
विज्ञापन


मां ज्वाला देवी नगर पंचायत खिरौनी से गुजरने वाली शारदा सहायक नहर पर लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए शासन ने 12 मीटर चौड़े नए पुल को मंजूरी दी थी। व्यापारियों की मांग थी कि पुराने पुल के अगल-बगल छह-छह मीटर के दो पुल बनाए जाएं या पुराने पुल के स्थान पर ही पुल बनाया जाए।
करीब दो महीने पहले निर्माण शुरू होने पर व्यापारियों ने विरोध जताया था।
उनका कहना था कि पुल तिरछा बनने से दोनों तरफ के कई मकान एप्रोच मार्ग की चपेट में आ जाएंगे। इस पर जिलाधिकारी ने दीपोत्सव तक निर्माण रोककर जांच कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राहुल राय ने बताया कि प्रशासन और व्यापारियों के साथ बैठक के बाद उसी स्थान पर निर्माण की सहमति बनी है। 15 दिसंबर तक नहर चालू होनी है। इससे पहले कुछ काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें