फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डीएम से गलत वरासत की शिकायत, एडीओ और लेखपालों का वेतन रोका

विज्ञापन
डीएम शशांक त्रिपाठी, विधायक डॉ. अमित सिंह ने की जनसुनवाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
बीकापुर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर और विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने लोगों की शिकायतें सुनीं। तीन शिकायतों की गंभीरता पर जिलाधिकारी ने लेखपाल राकेश सिंह, लेखपाल अभिषेक भारती तथा एडीओ पंचायत अवधेश प्रताप सिंह का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण भी तलब करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

संपूर्ण समाधान दिवस में 350 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से 42 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जिलाधिकारी के समक्ष तोरो माफी दारागंज के दुर्गा प्रसाद ने गलत वरासत करने का राजस्व लेखपाल की शिकायत की। शिकायत पत्र में आरोप है कि वसीयतनामा का मामला नायब तहसीलदार की कोर्ट में है। बावजूद लेखपाल भीम सिंह तथा अतुल सिंह ने रुपये लेकर विपक्षी अन्नू व उनके बहन के नाम वरासत कर दिया। वहीं रजत पांडेय की शिकायत पर एडीओ पंचायत अवधेश प्रताप सिंह तथा बड़नपुर निवासी मीरा देवी की शिकायत पर संबंधित लेखपाल के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर विधायक एवं जिलाधिकारी ने तीन पात्र लाभार्थियों को अंत्योदय राशन कार्ड वितरित किए।
विज्ञापन

रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक एडीएम (एफआर) अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 126 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देशों के साथ भेजा गया।
सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम सविता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुए समाधान दिवस में 183 शिकायत दर्ज हुईं। गुण दोष के आधार पर 17 शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रिशु जैन, बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


59 शिकायतों में आश्वासन, 60वीं पर हुई कार्रवाई
मिल्कीपुर। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे मुख्य राजस्व अधिकारी डॉ. गजेंद्र कुमार के समक्ष एक पीड़ित ने 60वीं बार प्रार्थनापत्र दिया। पीड़ित पालपुर के मोहनलाल ने बताया कि ग्रामसभा की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए हर समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दे रहे हैं। 60वीं बार शिकायत लेकर पहुंचें तो सीआरओ ने लेखपाल को तत्काल ग्रामसभा की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने का निर्देश दिया। मोहनलाल ने बताया कि इसके पहले 59 शिकायतों में हर बार आश्वासन मिला परंतु अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया। समाधान दिवस में कुल 224 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं जिनमें 20 को मौके पर समाधान मिला। सुनवाई में एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें