फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महिला दिवस पर सम्मानित हुईं प्रशिक्षक व खिलाड़ी

Sun, 08 Mar 2026 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
07-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्केटिंग संघ की ओर सेप्रशिक्षक, खिलाड़ीयों को किया गया
विज्ञापन
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्केटिंग संघ की ओर से रविवार को मकबरा स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्केटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों और संघ से जुड़ी महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्केटिंग खिलाड़ी आनंदी यादव और इप्शिता यादव को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। संघ की सक्रिय सदस्य कंचन प्रियदर्शी और शोभना को खेल गतिविधियों में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। सभी सम्मानित महिलाओं को माला पहनाने के साथ प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या स्केटिंग संघ के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
स्केटिंग संघ के पदाधिकारी रविंद्र कुमार कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। खेल जगत में उनका योगदान लगातार बढ़ रहा है। महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि यह महिलाओं की प्रतिभा और मेहनत को सम्मान देने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की बेटियां स्केटिंग में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और संघ उन्हें बेहतर प्रशिक्षण व अवसर देने के लिए लगातार प्रयासरत है। सम्मान समारोह के दौरान कोच पूनम, वीरेंद्र, अभिषेक मिश्र, अनुज और विराज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें