फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीएम योगी ने किए रामलला व हनुमंतलला के दर्शन

विज्ञापन
10-रामलला का दर्शन-पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-सूचना
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की दोपहर अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर आंदोलन के नायक रहे हिंदू धाम पीठाधीश्वर व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सीएम अयोध्या पहुंचे थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में हाजिरी लगाई। यहां शृंगी ऋषि आश्रम के महंत हेमंत दास ने उनका अभिनंदन किया और उन्हें भगवा रंग का साफा पहनाया।
विज्ञापन


इससे पहले अयोध्या आगमन पर सीएम योगी का प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, शक्ति सिंह व करुणाकर पांडेय समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

मुख्यमंत्री सुबह सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे हनुमानगढ़ी गए और संकटमोचन हनुमान के दरबार में विधिवत हाजिरी लगाई। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्रीरामलला के श्रीचरणों में शीश झुका कर श्रद्धा व्यक्त की और विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें