फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीएम ने देखा विदेशी रामलीला का मंचन

Sun, 08 Nov 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रात नौ बजे रामकथा पार्क में विदेशी रामलीला का मंचन देखा। श्रीलंका के कलाकारों ने रावणेश्वरा की प्रस्तुति से सभी को रोमांचित किया। इस प्रस्तुति में रावण को नायक के रूप में प्रस्तुत किया गया। जबकि दक्षिण अफ्रीका के कलाकारों ने द एपिक अनफोल्ड्स शीर्षक से रामलीला का मंचन किया।
विज्ञापन

करीब 60 मिनट के मंचन में कलाकारों ने पूरी रामकथा को जीवंत कर दिया। इस मंचन का समापन सत्य की खोज, सत्य के मार्ग पर चलने और आत्मा को प्रकाश की ओर ले जाकर अज्ञान व अंधेरा दूर करने के संदेश के साथ हुआ। वहीं लाओस के पांच कलाकारों ने अपनी संस्कृति में रामकथा का मंचन प्रस्तुत कर सभी को मुग्ध कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विदेशी कलाकारों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें