फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्वच्छ पेयजल के लिए शुरू हुआ सफाई अभियान

Sat, 17 Jan 2026 08:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-23 साफ-सफाई में लगे नगर पंचायत के कर्मचारी- संवाद
विज्ञापन
कुमारगंज। नगर पंचायत कुमारगंज में आम जनता को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वॉटर कूलर और आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) मशीनों की साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। हैंडपंपों से निकलने वाले पानी की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि नगर क्षेत्र में लगाए गए सभी वॉटर कूलर में लगी टंकियों की गहन सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही आरओ मशीनों की टंकी, पाइप लाइन और अन्य उपकरणों की नियमित रूप से सफाई की जा रही है। कई स्थानों पर पुराने और खराब फिल्टर को बदलकर नए फिल्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे पानी की गुणवत्ता बनी रहे।
बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में लगे हैंडपंपों के पानी की भी जांच कराई जा रही है। इसके लिए अलग-अलग स्थानों से पानी के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। टंकियों की सफाई के बाद चूने का छिड़काव किया जा रहा है। इ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें