सिविल लाइन स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं को उठाते नवनियु
अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक प्रेसवार्ता सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इसमें अयोध्या महानगर अध्यक्ष पद पर अश्विनी कुमार तिवारी को मनोनीत करने की घोषणा की गई। अश्विनी तिवारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का जमीनी स्तर पर समाधान करना है। कहा कि बड़ी कंपनियां अधिक मुनाफे के चक्कर में छोटे व्यापारियों का शोषण कर रही हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के डिस्ट्रीब्यूटरशिप बदलना छोटे व्यापारियों के निवेश को बर्बाद कर रहा है। व्यापारी विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रमों के नाम पर पूरी अयोध्या बंद कर दी जाती है, जिससे व्यापार ठप हो जाता है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन की सक्रियता बनाए रखने और उसे और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से अश्विनी कुमार तिवारी को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के संरक्षक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर कार्य करता रहा है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। इस मौके पर संरक्षक विजय कुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव अवि आनंद, नगर महामंत्री प्रेमनाथ राय, आनंद अग्रहरि, रमेश चौरसिया, सुशील जायसवाल, सौरभ सरीन और सुप्रीत कपूर सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।