फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अगले हफ्ते से गुप्तार घाट व सूर्यकुंड तक दौड़ेंगी सिटी बसें

Thu, 13 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर को अगले सप्ताह लखनऊ से चार नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें मिलने की उम्मीद है। इनका संचालन साकेत ओवरब्रिज-गुप्तार घाट और साकेत ओवरब्रिज-सूर्यकुंड रूट पर होगा। गुप्तार घाट तक 18 किमी दूरी 50 मिनट में व सूर्यकुंड तक 22 किमी दूरी 60 मिनट में तय होगी। वर्तमान में 21 सिटी बसें चल रही हैं, नई बसों से संख्या 25 हो जाएगी। वहीं, दुबग्गा डिपो की 25 इलेक्ट्रिक बसों का नाम अयोध्या धाम डिपो किया जाएगा। बसें जनवरी 2024 से अयोध्या में संचालित हैं। एआरएम रवीश कुमार के अनुसार नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी है और नई बसें मिलते ही प्रस्तावित रूटों पर संचालन शुरू होगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें