फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपोत्सव में लगी सिटी बसें, आम यात्री परेशान

Fri, 06 Nov 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में चल रहीं 25 में से 18 ई बसों को दीपोत्सव की तैयारी में वालंटियरों को लाने व ले जाने के लिए लगा दिया गया है। इससे सात नवंबर तक बसों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के बाद आम यात्रियों के लिए सिटी बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया। राम मंदिर, हाईवे, भरतकुंड और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन करने वाले लोग इन बसों पर निर्भर रहते हैं। लेकिन अब उन्हें ज्यादा पैसे खर्च कर ई रिक्शे व अन्य साधनों से दूरी तय करनी पड़ रही है। करीब छह बसों का संचालन सहादतगंज से उदया तक ही किया जा रहा है। इसके बाद राम मंदिर की ओर जाने वाले आम यात्रियों के लिए बसें उपलब्ध नहीं है। सिटी बस के एआरएम ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के बाद सात नवंबर तक बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। 18 बसें केवल वालंटियरों को लाने-ले जाने के लिए चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन



बस नहीं मिली तो ई रिक्शा करना पड़ा। पहले सिटी बस से टेढ़ीबाजार से नयाघाट तक 10 रुपये में पहुंच जाते थे। अब उसी दूरी के लिए 30 रुपये देने पड़ रहे हैं।
- सौरभ पांडेय, टेढ़ीबाजार

दोपहर बाद बसें बंद होने से काफी परेशानी हुई। जरूरी काम से शृंगारघाट जाना था, लेकिन बस नहीं मिली। मजबूरी में ई-रिक्शा करना पड़ा।
-पंकज कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें