फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खो-खो में अयोध्या की बालिकाओं का तीनों वर्गों में दमदार प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या।
विज्ञापन

मकबरा स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में बृहस्पतिवार को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों के लीग मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में अयोध्या सहित विभिन्न मंडलों की खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। मेजबान अयोध्या ने तीनों आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-14 में आजमगढ़ ने लखनऊ, कानपुर ने बरेली और अयोध्या ने आगरा को एक, एक और सात अंकों से हराया। सहारनपुर ने मुरादाबाद को 13, गोरखपुर ने बस्ती को सात और वाराणसी ने अलीगढ़ को तीन अंकों से शिकस्त दी। अयोध्या ने कस्तूरबा को एक और मुरादाबाद को 12 अंकों से हराया। आगरा ने मुरादाबाद, मिर्जापुर ने बस्ती, आजमगढ़ ने अलीगढ़, वाराणसी ने लखनऊ और प्रयागराज ने कानपुर को पराजित किया। कस्तूरबा ने सहारनपुर को एक अंक से हराया। सहारनपुर ने आगरा को छह, वाराणसी ने आजमगढ़ को पांच और प्रयागराज ने बरेली को एक अंक से हराया। अयोध्या ने सहारनपुर को 14 अंकों से शिकस्त दी।
विज्ञापन

अंडर-17 में वाराणसी ने आजमगढ़ और गोरखपुर को हराया। अयोध्या ने सहारनपुर को आठ, मुरादाबाद को 13 और कस्तूरबा को एक अंक से पराजित किया। गोरखपुर ने आजमगढ़ को नौ, बस्ती ने झांसी को दो और बरेली ने झांसी को पांच अंकों से हराया। लखनऊ ने आजमगढ़ को सात और मिर्जापुर को 10 अंकों से शिकस्त दी। कस्तूरबा ने सहारनपुर, चित्रकूट और मुरादाबाद को हराया। प्रयागराज, कानपुर और बस्ती सहित अन्य टीमों ने भी जीत दर्ज की।
अंडर-19 में अयोध्या ने चित्रकूट को 17 और बरेली को दो अंकों से हराया। गोरखपुर ने कस्तूरबा को छह, वाराणसी को एक और लखनऊ को चार अंकों से शिकस्त दी। लखनऊ ने आजमगढ़ को तीन और कानपुर ने चित्रकूट को आठ अंकों से हराया। झांसी, देवीपाटन, मिर्जापुर, बस्ती और सहारनपुर की टीमों ने भी अपने मुकाबले जीते। प्रादेशिक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव व हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक आनंदेश्वर पांडे उपस्थित रहे।
विज्ञापन

क्वाॅर्टर फाइनल में पहुंचीं टीमें : अंडर-14 में वाराणसी, कस्तूरबा, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज और मिर्जापुर ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 में वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, बरेली, कानपुर, गोरखपुर, बस्ती और कस्तूरबा की टीमें अगले दौर में पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें