फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: करवा चौथ पर बजट के अनुसार चुन रहे उपहार

Tue, 27 Oct 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। करवा चौथ पर पत्नी को उपहार देने के लिए बाजार में खरीदारी तेज हो गई है। पति अपनी पत्नी की पसंद और बजट के अनुसार उपहार चुन रहे हैं। कोई घड़ी, परफ्यूम और हैंडबैग खरीद रहा है तो कोई मोबाइल फोन, फोटो फ्रेम और घर सजाने वाले सामान को प्राथमिकता दे रहा है। आकर्षक होने के साथ रोजमर्रा में काम आने वाले उपहारों की भी मांग है।
विज्ञापन

बाजार में कॉस्मेटिक गिफ्ट पैक, ज्वेलरी बॉक्स, फोटो फ्रेम और सजावटी लैंप से लेकर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान तक उपलब्ध हैं। खरीदारी करने पहुंचे राहुल ने बताया कि वह पत्नी के लिए हैंडबैग और परफ्यूम खरीद रहे हैं। वहीं, विवेक पत्नी को घड़ी या मोबाइल फोन देने के बारे में सोच रहे हैं।

बजट के हिसाब से तय कर रहे गिफ्ट

बाजार में 300 से 500 रुपये तक के गिफ्ट आइटम से लेकर कई हजार रुपये तक के सामान उपलब्ध हैं। परफ्यूम 200 से 500 रुपये, महिलाओं की घड़ी 500 से 3000 रुपये, हैंडबैग 500 से 2000 रुपये और फोटो फ्रेम 150 से 800 रुपये तक में मिल रहे हैं। सजावटी लैंप और शोपीस 300 से 1500 रुपये, ज्वेलरी बॉक्स 250 से 800 रुपये और गिफ्ट सेट 500 से 1000 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

चौक बाजार के दुकानदार परवेज ने बताया कि ग्राहक सजावटी वस्तुओं के साथ रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान भी खरीद रहे हैं। घड़ी, हैंडबैग और परफ्यूम की मांग बनी हुई है। दुकानदार सचिन के अनुसार, ग्राहक बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। रोजाना करीब 12 से 15 हजार रुपये की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें