फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ढाबे पर खड़े ट्रक से सात लाख की चॉकलेट चोरी

Wed, 08 May 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। पटरंगा थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे स्थित एक ढाबे पर खड़े ट्रक से शनिवार रात करीब सात लाख रुपये की चॉकलेट चोरी हो गई। इटावा निवासी चालक कुलदीप सिंह ट्रक में चॉकलेट लादकर मध्य प्रदेश के भालनपुर से सिलीगुड़ी जा रहे थे। शनिवार रात करीब 01:00 बजे थाना पटरंगा के फुल्ला सिंह ढाबा पर ट्रक खड़ा करके सो गए। रविवार सुबह 06:00 बजे सोकर उठने पर ट्रक के पास पहुंचे तो ट्रक में लगी सील और ताला टूटा था। ट्रक से 160 डिब्बे चॉकलेट गायब थी। चालक के मुताबिक चोरी हुई चॉकलेट की कीमत करीब सात लाख रुपये है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि ट्रक से चॉकलेट चोरी होने की जांच होने के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें