फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Sat, 28 Mar 2026 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पाराताजपुर में प्रस्तुति देते बच्चे।
विज्ञापन
अयोध्या। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पाराताजपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव उमंग कार्यक्रम में बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के बीईओ शैलेंद्र कुमार ने कहा कि वार्षिकोत्सव बच्चों की प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण मंच होता है और यहां से मिली सीख बच्चों के भविष्य में बहुत उपयोगी साबित होती है।
विज्ञापन

बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्या सागर ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। वार्षिकोत्सव के दौरान कक्षा एक से आठ तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं अंबरीन, आकांक्षा, वैशाली, खुशी, सूरज, अक्षय कुमार, आयुष तथा आराधना को मुख्य अतिथि ने जेम्स ऑफ द स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक अनूप मल्होत्रा एवं सत्यप्रकाश ने विद्यालय की प्रगति की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन खेल अनुदेशक रामदेव ने किया, जबकि अध्यापक सचिन त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें