प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर पेड़रा में अप्रैल -म्ई मे लगातार उपस्थित रहने वाले बच्चो को किया गया
तारुन। शिक्षा क्षेत्र तारुन के प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर पेड़रा में अप्रैल-मई में लगातार उपस्थित रहे बच्चों को प्रधानाध्यापक राज प्रताप पांडेय व अन्य ने पुरस्कृत किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्टाफ के सहयोग से बच्चों को कॉपी, पेंसिल व टिफिन आदि देकर पुरस्कृत किया गया।
अंशिका, आयुष, अर्पित, अहम, ऋतिक, हनुमान व साधना को प्रथम तो ज्योति, अरुण, टिंकल व शुभम को द्वितीय पुरस्कार मिला है। इस मौके पर सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार तिवारी, नेहा गुप्ता व गया प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।