फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपावली पर संतों के द्वार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, उपहार देकर लिया आशीर्वाद

Wed, 11 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर रविवार को रामनगरी के प्रमुख संतों से मुलाकात कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किए। इस दौरान उन्होंने संतों का कुशलक्षेम जाना और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सबसे पहले दिगंबर अखाड़ा पहुंचे। यहां महंत सुरेश दास और संत रामलखन दास से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। बड़ा भक्त महल पहुंचकर महंत कौशल किशोर दास महाराज से भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री मणिराम दास छावनी भी पहुंचे। यहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु होने की कामना करते हुए दीपावली का उपहार भेंट किया। संतों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने आत्मीयता के साथ उनका हालचाल जाना और पर्व की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें