फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तिलोदकी गंगा के तट पर मुख्यमंत्री करेंगे पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। वेद-पुराणों में वर्णित तिलोदकी गंगा के उद्गम स्थल सोहावल के पंडितपुर गांव के पास पौधरोपण कर जनसभा करने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। नौ जुलाई को संभावित इस कार्यक्रम की तैयारी में प्रशासनिक अमला जुट गया है।
विज्ञापन


लगभग 200 सफाई कर्मी और मजदूर मैदान की सफाई में जुटे हैं। जेसीबी मशीन से तिलोदकी गंगा की तलहटी साफ कर आसपास की सड़कों को चमकाया जा रहा है। हेलीपैड और सभा स्थल सहित पौधरोपण स्थल का चुनाव करने के लिए शनिवार को कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे व सीडीओ केके सिंह सहित तहसील के अफसर व कर्मियों का अमला पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित अफसरों को तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।


रमणक ऋषि की तपोभूमि माने जाने वाले इस स्थल के साथ पवित्र तिलोदकी गंगा के दिन अब बहुरने वाले हैं। इसके कायाकल्प के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद से लगातार काम किया जा रहा है। इसकी तलहटी में बसे गांव के वाशिंदों को अपने अच्छे दिन की उम्मीद जाग उठी है। सीएम के कार्यक्रम को सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमले ने कमर कस ली है।
विज्ञापन



सीएम योगी के कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर स्थानीय स्तर पर तैयारियों की कमान संभाल रहे उप जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की संभावित तारीख नौ जुलाई है। शासन से मिले दिशा-निर्देशों के क्रम में उच्च अधिकारियों की देखरेख में हेलीपैड, सभा स्थल व मंच की व्यवस्था मुकम्मल की जा रही है। विस्तृत कार्यक्रम आने का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें