फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 1.5 करोड़ की लागत से होगा चौवहवा जलाशय का सुंदरीकरण

विज्ञापन
16- पलिया शाहबदी स्थित आदर्श जलाशय चौवहवा के सुंदरीकरण का ​शिलान्यास करते महापौर- नगर निगम
विज्ञापन
अयोध्या। पलिया शाहबदी स्थित आदर्श जलाशय चौवहवा का 1.5 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस कार्य का शिलान्यास महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में किया। उन्होंने कहा कि सुंदरीकरण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जय मां काली स्थान से सटे इस तालाब के सुंदरीकरण से स्थानीय लोगों को प्रकृति की छांव में बैठ कर समय गुजारने और टहलने का अवसर सुलभ होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद रमाशंकर निषाद, भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि तिवारी, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, अपर आयुक्त भारत भार्गव, सहायक अभियंता निर्माण भारत सिंह वर्मा और अवर अभियंता अमित जायसवाल के अलावा स्थानीय निवासी सुनील जायसवाल, सुभाष मिश्र, संतराम निषाद ,नीरज निषाद, इंद्रेश मिश्र, चंद्रभूषण मिश्र, अमित दुबे, सुखलाल, धर्मवीर, अनिल मिश्र व अजय मौजूद थे।


ओपन जिम के साथ बच्चों के खेलने के लिए होगा झूला

तालाब के किनारे टहलने का रास्ता, प्रवेश द्वार, टॉयलेट ब्लॉक, बाउंड्रीवॉल, रिटेनिंग वॉल, रेलिंग व जल निकासी की व्यवस्था के साथ हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। इसके अलावा ओपन जिम, बच्चों के खेलने के लिए झूला, तालाब में फौव्वारा, बैठने की बेंच, डस्टबिन, पानी के लिए ट्यूबवेल और नहाने के स्थान पर चेंजिंग रूम, पेयजल व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगाया जाएगा। इसके साथ ही पाथवे के किनारों को पेड़-पौधौ, फूलों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें