फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नागपंचमी पर निकाली रथ यात्रा

Mon, 17 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नागपंचमी के अवसर पर रविवार को चौरसिया कल्याण समिति की ओर से कुलगुरु की स्मृति में चौरासिया रथ यात्रा निकाली गई। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने झंडी दिखाकर रथ यात्रा को रवाना किया। यात्रा टकसरा, देवतियापारा, ताजपुर, मलेथू खुर्द, मलेथू बुजुर्ग, बरइन की सरैमा, चिखड़ी, हरिरंगंज, रेवतीगंज और शाहगंज होते हुए ग्रामसभा सारी पहुंची। रायबरेली बाईपास चौराहे पर सांसद अवधेश प्रसाद ने रथ पर स्थापित चौक्टर्षि महाराज की पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित किए। टकसरा में भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने भी पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा
रुदौली। नागपंचमी और सावन माह के तीसरे सोमवार को भाजपा नेता आशीष शर्मा ने कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने रुदौली के श्री हनुमान किला चौराहे पर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें जलपान भी कराया। सैकड़ों कांवड़ियें गोमती तट स्थित मां कामाख्या धाम से पवित्र जल लेकर रुदौली के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। आशीष शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। इस स्वागत कार्यक्रम में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष संदीप शुक्ला, दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, विजय सिंह, बजरंगी यादव और लवकुश पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें