फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 10 लेखपालों और एक राजस्व निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव

Mon, 07 Sep 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 लेखपालों और एक राजस्व निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। यह फेरबदल शासकीय कार्यहित में किया गया है।
विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार लेखपाल सर्वेश नाथ गुप्ता को जमुवा से पालपुर तथा सुरेश चंद्र यादव को उधुई से रामपुर गौहनियां भेजा गया है। धीरेंद्र प्रताप यादव को रनापुर और नवागत रामकृष्ण मौर्य को जमुवा का प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा कई लेखपालों को अतिरिक्त हलकों की जिम्मेदारी दी गई है। रामवृक्ष मौर्य को घूरेहटा व भिटारी तथा पुनीत सिंह को रानिकपुर व उधुई का अतिरिक्त प्रभार मिला है। लेखपाल सुरभि चतुर्वेदी और विवेक कुमार को राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह को खंडासा क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें