फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: 'एक समय पर कुबेर टीले पर मजारें ही मजारें थीं', चंपत राय बोले- आज वहां विराजमान हैं जटायु

Mon, 02 Nov 2026 02:28 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में एक श्रद्धांजलि सभा के दौरान श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने कहा कि कभी कुबेर टीले पर मजारें नजर आती थीं, जहां आज जटायु विराजमान हैं। उन्होंने इसे 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और लाखों रामभक्तों के बलिदान का परिणाम बताया, जबकि मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही ने कारसेवकों के योगदान को याद किया।
विज्ञापन
दिगंबर अखाड़ा परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामजन्मभूमि परिसर के कुबेर टीले पर कभी मजारें ही मजारें नजर आती थीं, आज उसी स्थान पर जटायु विराजमान हैं। यह राम मंदिर आंदोलन के लंबे संघर्ष और लाखों रामभक्तों के बलिदान का परिणाम है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने रविवार को दिगंबर अखाड़ा परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में यह बात कही।

विज्ञापन


हुतात्मा कारसेवक स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन पांच सौ वर्षों के इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन था। मंदिर की मुक्ति के लिए इस दौरान कितने लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी, इसकी कोई गिनती नहीं है। सैकड़ों वर्षों के संघर्ष और लाखों रामभक्तों के बलिदान के बाद राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि आज कुबेर टीले पर जटायु विराजमान हैं, जबकि पहले वहां मजारें ही मजारें दिखाई देती थीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कारसेवकों के अनगिनत बलिदान व्यर्थ नहीं गए। उनका स्वप्न और संकल्प पूरा हुआ है। आज हम भव्य राम मंदिर के निर्माण के साक्षी बन पा रहे हैं, यह बलिदानी कारसेवकों के संघर्ष का ही परिणाम है। उन्होंने महंत अवैद्यनाथ, अशोक सिंघल और परमहंस रामचंद्र दास के योगदान को भी याद किया।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा में परमहंस रामचंद्र दास सहित सभी बलिदानी कारसेवकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम का संचालन महंत वैदेही वल्लभ शरण ने किया। इस मौके पर महापौर महंत गिरीश पति  त्रिपाठी, महंत देवेंद्र प्रसादा चार्य, महंत डॉ. भरत दास, महंत डॉ. अवधेश दास सहित संघ और विहिप के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें