अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मामला सामने आया है। एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व लेखाकार महिपाल सिंह ने दावा किया है कि पांच जून को ही चोरी की रकम बरामद कर ली गई थी, लेकिन इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। उनका आरोप है कि चंपत राय ने घटना छिपाए रखी।
महिपाल ने इससे पहले दावा किया था कि उन्होंने 2021 में चोरी पकड़ी थी, चंपत राय को बताया था लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ बल्कि उन्हें ही हटा दिया गया। महिपाल ने आरोप लगाए कि उन्होंने ईमेल व फोन के जरिये एसआईटी से संपर्क करने का प्रयास किया। आरोप है कि मजबूत सबूत के बाद भी जांच एजेंसी ने संपर्क नहीं किया।