अयोध्या। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के प्रमुख आशुतोष ब्रह्मचारी मंगलवार को राम जन्मभूमि थाने पहुंचे। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने स्वयं को ज्योतिर्मठ, जोशीमठ एवं बद्रिकाश्रम का शंकराचार्य बताकर सरकारी प्रोटोकॉल प्राप्त किया, जबकि शंकराचार्य पद का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अलावा हनुमानगढ़ी, श्रीरामलला, गोमाता और यात्रा के दौरान हुई अन्य गतिविधियों से जुड़े कथित बयानों एवं कार्यक्रमों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की भी मांग की गई है।