फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 48 घंटे में परिक्रमा पथ चमकाने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कार्तिक परिक्रमा व पूर्णिमा मेला नौ नवंबर से शुरू होने जा रहा है। परिक्रमा शुरू होने में अब 48 घंटे का ही समय शेष है। प्रशासन दिन-रात काम करवा रहा है, ऐसे में पथ को इसी समय में परिक्रमा लायक बनाने की चुनौती है। चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के गड्ढ़े भरे जा रहे हैं। जहां गिट्टियां हैं वहां बालू डाली जा रही है, जहां सड़कें नहीं बनी हैं वहां सड़कें बनाई जा रही हैं। नगर निगम और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार डटे हुए हैं।
विज्ञापन


परिक्रमा मेले का शुभारंभ अक्षय नवमी नौ नवंबर को 14 कोसी परिक्रमा के साथ होगा। इसको लेकर परिक्रमा पथ को चमकाने का काम जोरों पर चल रहा है। परिक्रमा पथ के दोनों ओर बैरीकेडिंग की जा रही है। हनुमानगुफा से लेकर दीनबंधु तिराहे तक सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। दीनबंधु तिराहे पर ही डक्ट के लिए गड्ढ़ा खोदा गया था वहां दिन-रात काम हो रहा है। बताया गया कि आठ की शाम तक यह काम पूरा हो जाएगा। इधर मोहबरा बाजार से लेकर उदया ओवरब्रिज तक सड़क बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।

डिवाइडर निर्माण के लिए परिक्रमा पथ के बीच में छोड़ी गई डेढ़ फीट की जगह को किस तरह कवर किया जाएगा इसको लेकर कोई निर्णय अभी तक नहीं हुआ। इसके बीच में गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। भीड़ अधिक होने पर यह दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। परिक्रमा से पहले चौदहकोसी व पंचकोसी पथ पर डिवाइडर का काम पूरा कर पाना संभव भी नहीं है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पथ को परिक्रमा लायक आठ नवंबर की शाम तक बना दिया जाएगा।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में भी शुरू हुई तैयारी
उधर मेला क्षेत्र में भी तैयारी शुरू हो गई है। रामपथ पर ध्वनि प्रसारण यंत्र लगाए जा चुके हैं जिनके जरिए राम भजन गूंज रहे हैं। इन ध्वनि प्रसारण यंत्रों के जरिए मेला से संबंधित जरूरी जानकारियां मेला क्षेत्र में प्रसारित की जाती हैं। मेला क्षेत्र में खोने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह कारगर साबित होता है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में सफाई के लिए भी नगर निगम ने सफाई कर्मियों की फाैज उतार दी है।

अतिरिक्त फेरा लगाएंगी परिवहन निगम की बसें
परिक्रमा मेले के लिए परिवहन निगम ने खाका तैयार कर लिया है। परिवहन निगम की बसें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त फेरा लगाएंगी। परिक्रमा में गोंडा, बस्ती, अकबरपुर, बलरामपुर, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर व अन्य पड़ोसी जिले से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। आठ नवंबर से अयोध्या डिपो की बसों को ऑन रोड कर दिया जाएगा। अयोध्या में की कुल 123 बसें चलाई जा रही हैं। परिक्रमार्थियों के लिए डिपों की सभी बसें विभिन्न मार्गों पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें