फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नगर पालिका बोर्ड बैठक में चेयरमैन-ईओ भिड़े

Thu, 24 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में बुधवार को चेयरमैन जब्बार अली और अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रेमनाथ के बीच नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ईओ प्रेमनाथ ने तहरीर में आरोप लगाया कि बैठक के दौरान चेयरमैन ने हंगामा करते हुए नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने और नगर पालिका न आने की चेतावनी देने का भी आरोप लगाया। ईओ के मुताबिक, नौ कर्मचारियों की नियुक्ति करीब एक वर्ष पहले हुई थी, लेकिन उन्हें अब तक वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान की प्रक्रिया का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा गया था।
चेयरमैन ने आरोपों को बताया गलत
चेयरमैन जब्बार अली ने ईओ के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि नौ कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग नियुक्ति बोर्ड की अनुमति के बिना की गई थी। जब नियुक्ति के समय बोर्ड की अनुमति नहीं ली गई तो वेतन भुगतान का प्रस्ताव बैठक में क्यों लाया गया। चेयरमैन ने ईओ पर भी अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बैठक में मौजूद सभासदों ने चेयरमैन के व्यवहार की निंदा की। उनका कहना था कि कर्मचारियों को एक वर्ष से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अरविंद सोनकर, सीओ रुदौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें