जाना बाजार। तारुन के पकड़ियहरा निवासीमजदूर रामजीत गौड़ (45) की बीमारी से 18 सितंबर को मौत हो गई। उनकी मौत से पत्नी पिंकी देवी और सात बच्चे अनाथ हो गए हैं, जो अब सरकारी मदद की गुहार लगा रहे हैं।
रामजीत वायरल बुखार से पीड़ित थे। कुछ कर्ज लेकर निजी डॉक्टरों और सरकारी अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन 18 सितंबर को घर में ही दम तोड़ दिया। गांव वालों ने आपसी मदद से अंतिम संस्कार किया। परिवार छप्पर के नीचे रहता है और सरकारी योजना में सिर्फ राशन कार्ड मिला था।
बीडीओ आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक का प्रमाणपत्र बनवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आवास, विधवा पेंशन और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए परिवार का नाम सूची में डाल दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बक्स सिंह और समाजसेवी उपेंद्र दुबे ने भी परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।