फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनवमी मेला के लिए केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनवमी मेला के लिए केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। राम की पैड़ी के पास सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में यह सक्रिय भी हो गया है। यहां पर अधिकारियों की तीन शिफ्टों में 24 घंटे के लिए ड्यूटी लगाई गई है। इसमें पुलिस के साथ अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी और सहायक शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम नितीश कुमार और एसएसपी राजकरण नय्यर की ओर से मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। कमिश्नर गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार ने सभी विभागों के अफसरों को बेहतर समन्वय से रामनवमी पर्व को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने बताया कि जोनल और सेक्टर प्रभारी आपस में सामंजस्य बनाकर पुलिस बल के सहयोग से शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखेंगे। केंद्रीय मेला कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05278-232043, 232044, 232046, 232047, 9120989195 व 9454402642 पर कोई भी व्यक्ति मेला के संबंध में जनोपयोगी जानकारी का आदान-प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें