फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विश्वकप जीतने के बाद रामनगरी में जश्न का माहौल

Mon, 09 Mar 2026 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
12-टीम इंडिया की जीत के बाद रिकाबगंज में खुशी मनाते लोग।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। टीम इंडिया के तीसरी बार टी-20 क्रिकेट विश्वकप जीतने के बाद रामनगरी में जश्न का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने पटाखे जलाए और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार किया। सिविल लाइंस चौराहे, चौक क्षेत्र में युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी की। जैसे ही भारत की जीत हुई, लोगों ने सड़कों पर निकलकर पटाखे फोड़े और भारत माता के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

रामनगरी में कई स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर लोगों ने मैच का आनंद लिया। इस दौरान साधु-संतों ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की। टेढ़ी बाजार क्षेत्र में अरुंधति में भी लोगों ने एकत्र होकर भारत की जीत का जश्न मनाया। यहां युवाओं और व्यापारियों ने एक साथ पटाखे फोड़े। कई स्थानों पर मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर स्थानीय निवासी विनीता पटेल, विनय पटेल, सुरेंद्र कुमार अजीत और शिवेंद्र ने कहा कि टीम इंडिया की यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें