फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महिला आयोग के सामने घरेलू हिंसा के मामले उठे

Mon, 27 Jul 2026 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
स​र्किट हाउस में फरियादियों की समस्या सुनती महिला आयोग की सदस्य ऋतु ​शाही।
विज्ञापन
अयोध्या। राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही के सामने महिला जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं की समस्याएं अधिक आईं। उन्होंने अधिकारियों को इन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने को कहा। जनसुनवाई में आईं 22 शिकायतों में से 19 का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 182 महिलाएं उपस्थित थीं। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में आर्थिक सहायता, सुरक्षा और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए गए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर और सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। चौपाल और जनसुनवाई के बाद उन्होंने राजकीय बंदीगृह का भी निरीक्षण किया।

बाल विवाह रोकने की दिलाई शपथ

दौरे के दौरान बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई और एचपीवी टीके की जानकारी दी गई। उन्होंने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। उन्होंने स्वास्थ्य शिक्षा, स्वरोजगार और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, नगर पुलिस उपाधीक्षक श्रेयश त्रिपाठी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें