फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 06 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पूराबाजार। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। महराजगंज थाना क्षेत्र के रसड़ा गांव निवासी पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में जिला मंत्री बनाया गया है। इस पर विक्रम सिंह ने फेसबुक पर उन्हें बधाई दी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के ही राकेश सिंह ने पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज की। पीड़ित के अनुसार, तीन नवंबर की रात करीब 9:47 बजे हुई इस घटना का स्क्रीनशॉट उनके पास है।
विरोध करने पर आरोपी ने दोबारा गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने चार नवंबर को महराजगंज थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें