फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर को उड़ाने की धमकी के मामले में केस दर्ज

Tue, 15 Apr 2025 09:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन के लिए कई खुफिया टीमें लगाई गई हैं। साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस ने भी मंदिर ट्रस्ट से संपर्क साधा है। फिलहाल अब तक संदेश भेजने वाले की कोई लोकेशन नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

बस्ती के इटवा कुनगाई निवासी महेश कुमार ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय में वह अकाउंट का कार्य देखते हैं। 12 अप्रैल की शाम लगभग 07:08 बजे मंदिर ट्रस्ट की ईमेल आईडी contactsrjbtkshetra.org पर krishna_colaikaranhotmail.com के माध्यम से एक ईमेल प्राप्त हुआ। इसे भेजने वाले ने इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोटक से राम मंदिर और श्रद्धालुओं को उड़ाने की धमकी दी है। यह कृष्णा कोलाईकारण पीलेमेडु आईएसआई सेल की मेल से आई है। साइबर क्राइम थानाध्यक्ष मो. अरशद ने बताया कि केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
उधर, धमकी भरा संदेश आने के बाद राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी गई है। आईजी प्रवीण कुमार समेत अन्य उच्चाधिकारियों ने परिसर का भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लिया है। सूत्रों के अनुसार यह मेल तमिलनाडु से आई है। ईमेल भेजने वाले की लोकेशन के लिए गूगल से भी संपर्क साधा गया है। खुफिया एजेंसियां भी अपने स्तर से मामले की छानबीन करके इनपुट तलाश रही हैं।
विज्ञापन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से कई बार राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हाल ही में इनायतनगर निवासी अब्दुल रहमान को भी फरीदाबाद से हैंडग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले 28 मई, 22 अगस्त और 11 नवंबर को भी अलग-अलग माध्यम से धमकियां मिल चुकी हैं। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी मंदिर उड़ाने की धमकी दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें