फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पति की हत्या मामले में महिला के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 20 Feb 2025 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की हत्या मामले में महिला के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अयोध्या। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के आरोप में महिला के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर थाना कैंट में केस दर्ज हुआ है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता के मुताबिक थाना कैंट क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी रंजीत की पुत्री का विवाह थाना पूराकलंदर क्षेत्र के गोपाल पुर गांव निवासी सुरजीत के साथ हुआ था। उसका मुन्ना खान से पहले से संबंध था। ससुर ने अपनी बहू को मुन्ना के साथ आपत्ति जनक अवस्था में देख लिया। आठ दिसंबर 2024 को मुन्ना ने कई अज्ञात लोगों के साथ मिलकर थाना कैंट क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास धारदार हथियार से हमला कर दिया। इलाज के लिए सुरजीत को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारियों से फरियाद करता रहा। कोई कार्यवाही नहीं हुई तो न्यायालय का सहारा लिया। न्यायाधीश शिवानी जायसवाल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कैंट की पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना किए जाने का आदेश पारित किया। न्यायालय के आदेश पर पति की हत्या करने की आरोपी पत्नी मोहिनी, मुन्ना खान व अज्ञात के विरुद्ध हत्या, लूट, दलित उत्पीड़न सहित सात गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें