फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 150 करोड़ से पर्यटन विकास को मिलेगा नया आयाम

Thu, 20 Feb 2025 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी धर्म के साथ-साथ विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी बनने की ओर है। अयोध्या देश-विदेश के श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनकर उभरी है। भव्य महल में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पर्यटन आसमान छू रहा है। सरकार का भी ध्यान अयोध्या के पर्यटन विकास पर है। इसीलिए प्रदेश सरकार के बजट में अयोध्या के पर्यटन विकास के लिए 150 करोड़ का बजट घोषित किया गया है।
विज्ञापन

अयोध्या में पर्यटन विकास के लिए चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण चल रहा है। इसके साथ ही करीब 34 हजार करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसके अलावा रामनगरी के प्राचीन मंदिरों व कुंड, सरोवरों का भी जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। बजट में जारी किए गए 150 करोड़ से रामनगरी में पार्किंग सुविधा, गलियों के चौड़ीकरण का काम होना प्रस्तावित है। इसके अलावा सोलर सिटी के रूप में अयोध्या को विकसित करने का काम तेज किए जाने की तैयारी है। पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि पर्यटन विकास की कई योजनाओं पर काम बजट के अभाव में रुका था। अब नए बजट से तेजी आएगी।
पर्यटन के मामले में अयोध्या ने देश के सभी धर्म स्थलाें को पीछे छोड़ दिया है। पर्यटन विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ें इस बात की गवाही देते हैं। 2024 में उत्तरप्रदेश में 64 करोड़ पर्यटक पहुंचे, जिसमें अयोध्या में 2024 में 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए जबकि 2023 में यह संख्या लगभग सात करोड़ थी। पर्यटकों की संख्या में दो गुना वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें