कुमारगंज। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गाजियाबाद से बिहार के सिवान जा रहे परिवार की कार में एक ट्रक से टक्कर लग गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में बिहार के सिवान निवासी सुनील सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, शुभम सिन्हा और सुनील सिन्हा की मां संध्या सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को कुमारगंज स्थित संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।