अयोध्या। नहरों की सिल्ट सफाई के लिए 1.81 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी मिल गई है। यह निर्णय जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई सिल्ट सफाई समिति की बैठक में लिया गया। सफाई का काम 15 अक्तूबर से 15 दिसंबर के बीच नहर बंदी अवधि में किया जाएगा।
बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में रबी 1434 फसली वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित की गई थी। इसमें कुल 449.490 किलोमीटर नहरों की सिल्ट सफाई पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें अयोध्या जनपद में 74.300 किलोमीटर रजाबाहा और 272.260 किलोमीटर अल्पिका नहरें शामिल हैं।
बाराबंकी जनपद में 23.680 किलोमीटर रजाबाहा और 102.930 किलोमीटर अल्पिका नहरों की सफाई होगी। समिति ने 1.81 करोड़ रुपये की प्रस्तावित धनराशि की कार्ययोजना का अनुमोदन किया। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह और अधिशासी अभियंता सिंचाई रजनीश गौतम भी बैठक में उपस्थित रहे।