फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रतिमा विसर्जन स्थल पर स्थापित होंगे कैंप व शेड

सार

अयोध्या में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। नगर निगम ने श्रद्धालुओं के लिए कैंप, शौचालय, पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन
16- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण करते महापौर व नगर आयुक्त- नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या। ''नगर की सरकार-आपके द्वार'' अभियान के तहत महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार व नगर निगम की टीम के साथ इस बार वार्ड भ्रमण की जगह दुर्गा पूजा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नगर निगम प्रतिमा विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए कैंप व शेड स्थापित करेगा। साथ ही सफाई, पेयजल, प्रकाश व शौचालय के इंतजाम के साथ स्वास्थ्य शिविर लगाते हुए दोपहिया वाहनों की पार्किंग का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन



शुक्रवार को महापौर ने निरीक्षण की शुरुआत अयोध्या धाम के सरयू तट से की। यहां उनके साथ अपर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत कुमार, निर्माण खंड के सहायक अभियंता राजपति यादव व जोनल अधिकारी अशोक गुप्त भी थे। महापौर ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का जायजा लिया और यहां पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही श्रद्धालुओं के बैठने के लिए कैंप स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विसर्जन स्थल पर कुर्सी-मेज, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल के लिए स्थापित जल प्याऊ की सफाई कराने और टैंकर खड़ा करने के निर्देश दिए। महिला व पुरुष शौचालय और महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए बनाए गए कॉटेज का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था बेहतर करने की हिदायत दी। महापौर ने फ्लोटिंग बैरिकेडिंग को भी समय से व्यवस्थित कर लेने की हिदायत दी।
विज्ञापन



अयोध्या धाम के बाद महापौर चौक पहुंचे। यहां नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरएम शुक्ल के साथ उपसभापति राजेश गौड़ मौजूद थे। नगर आयुक्त ने चौक में नए शौचालय बनवाने का आदेश दिया। घंटाघर में मरम्मत कराकर बंद घड़ी चालू कराने का निर्देश दिया। यहां की प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए कहा। पुरानी सब्जी मंडी जाने वाले रास्ते पर लगे जलप्याऊ के सामने से अतिक्रमण हटाने और शौचालय के संबंध में मुख्य मार्ग पर साइनेज लगाने की हिदायत दी।




विसर्जन के लिए प्रतिमा एकत्रीकरण स्थल जीआईसी मैदान में मशीनों की संख्या बढ़ाकर दो दिन के अंदर घास की कटाई कराते हुए उसे गोशाला भिजवाने के लिए कहा। 24 घंटा पहले प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। यहां पार्षद हरिश्चंद्र के साथ ओवरब्रिज के सर्विस मार्ग का जायजा लिया और उसे ठीक करने के लिए कहा। जीआईसी गेट के पास कच्ची नाली को मिट्टी से ढकने की हिदायत दी। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि निर्मली कुंड में विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए शेड स्थापित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें