फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कैडेटों ने सीखे साक्षात्कार और संवाद कौशल के गुर

Tue, 13 Oct 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो 09-एनसीसी का सीएटीसी कैंप-संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
अयोध्या। रानी बाजार स्थित माधव सर्वोदय पीजी कॉलेज में चल रहे एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन सोमवार को कैडेटों ने सैन्य प्रशिक्षण के साथ व्यक्तित्व विकास के गुर सीखे। उन्हें ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग और समूह चर्चा का प्रशिक्षण दिया गया। शाम को वॉलीबॉल, रस्साकसी और खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन


कैंप कमांडेंट कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय और डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल यूएन पांडेय के निर्देशन में शिविर की शुरुआत ड्रिल अभ्यास से हुई। इसके बाद कैडेटों को शॉर्ट रेंज पर फायरिंग का अभ्यास कराया गया। मैप रीडिंग सत्र में मानचित्र के माध्यम से अपनी स्थिति पहचानने और सेक्शन फॉर्मेशन की जानकारी दी गई।
व्यक्तित्व विकास सत्र में कैप्टन डॉ. हरीश कुमार सिंह ने कैडेटों को साक्षात्कार की तैयारी के बारे में बताया। वहीं, मेजर केपी सिंह ने संवाद कौशल और समूह चर्चा के माध्यम से अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने के तरीके समझाए।
विज्ञापन

शाम को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉलीबॉल, रस्साकसी और खो-खो के मुकाबलों में उन्होंने टीम भावना और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

फोटो 09-एनसीसी का सीएटीसी कैंप-संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें