फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राजस्थान से श्रद्धालुओं को लेकर आई बस गड्ढे में पलटी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजस्थान से श्रद्धालुओं का जत्था लेकर आई डबल डेकर बस बृहस्पतिवार भोर में लगभग चार बजे अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में राजस्थान के तीन श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि, पांच अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

राजस्थान ने लगभग 45 श्रद्धालु निजी बस में सवार होकर तीर्थ यात्रा पर निकले थे। पहले वह लोग वृंदावन गए थे। वहां से दर्शन-पूजन के बाद अयोध्या, फिर वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट होते हुए राजस्थान लौटने की योजना थी। इस बीच बृहस्पतिवार की भोर में लगभग चार बजे वह लोग बूथ नंबर चार से आगे अयोध्या नयाघाट की तरफ बढ़े तो बारिश के दौरान अचानक शीशे का वाइपर रुक गया। आगे कुछ न दिखने पर बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल राजस्थान के पाली जिले के स्वरूपपुरा, रूपवास निवासी गीता देवी (65), दुर्गा देवी (46) और किशन (53) को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर भिजवाया गया। वहां इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर तीनों लोग बंगलूरू के लिए रवाना हुए। जबकि, मामूली रूप से घायल पांच श्रद्धालु राजकीय श्रीराम अस्पताल गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वह रामलला के दर्शन को रवाना हुए।
विज्ञापन

कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि घायलों के परिजन बंगलूरू में रहते हैं। इसलिए अग्रिम इलाज के लिए दोपहर में वह फ्लाइट से बंगलूरू लौट गए हैं। अन्य यात्रियों की हालत सामान्य थी, जो दर्शन करने चले गए। बस हाईवे से हटवाकर किनारे खड़ी करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें