सोहावल। तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर राजस्व प्रशासन ने मंगलवार को गोपीनाथपुर में छह अवैध कब्जाधारकों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 58 एअर नवीन परती भूमि मुक्त कराई। उन पर 54000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
गांव निवासी राम फेर सहित छह लोगों ने गाटा संख्या 334 में नवीन परती की जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जा कर निर्माण किया था। न्यायालय ने कब्जा हटाने और जुर्माना लगाने का निर्देश दिया था। आदेश का पालन करते हुए राजस्व विभाग ने मंगलवार को मौके पर जाकर कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण तोड़ा गया और जुर्माने का नोटिस दिया गया। नायब तहसीलदार रेशु जैन ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर भूमि मुक्त हुई।