फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शांतिपुरम कॉलोनी में सड़क से हटने लगा मलबा

Tue, 27 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
शांतिनगर कॉलोनी से हटाया गया मलबा।
विज्ञापन
अयोध्या। शांतिपुरम कॉलोनी में सड़कों से हो रही परेशानी जल्द दूर हो जाएगी। अमर उजाला में खुदी पड़ी सड़कों से हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद आखिरकार नगर निगम की टीम हरकत में आई। मंगलवार को टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से सड़क पर फैले मलबे और पत्थरों को हटाने का काम शुरू कराया। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में राहत मिली।
विज्ञापन

27 अक्तूबर के अंक में खुदी सड़क से मुश्किल हुई डगर शीर्षक से खबर छपने के बाद अधिकारी हरकत में आए। नगर निगम की टीम के पहुंचने और मलबा हटाने का काम शुरू होने से लोगों को अब रास्ता सुगम होने की उम्मीद जगी है। हालांकि, नाले का निर्माण पूरा होने के बाद ही उन्हें स्थायी राहत मिल सकेगी। अनूप व कंचन ने बताया कि करीब ढाई महीने से कॉलोनी में खोदाई के कारण परेशानी बनी हुई थी। पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी, जिससे करीब डेढ़ महीने तक कीचड़ और आवागमन की समस्या रही। इसके बाद नाला निर्माण के लिए दोबारा सड़क खोद दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें