फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण में बुलडोजर कार्रवाई, प्राचीन शिव मंदिर भी ध्वस्त

Thu, 11 Jun 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग पर घर के हिस्से को गिराती जेसीबी मशीन व मौजूद लोग।
विज्ञापन
अयोध्या। चाैदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को प्रशासन ने ककरही बाजार क्षेत्र में बुलडोजर कार्रवाई करते हुए मार्ग की जद में आने वाले कई मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान एक प्राचीन भगवान शिव मंदिर भी हटाया गया, जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रभावित संपत्तियों का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका था और संबंधित लोगों को मुआवजा भी प्रदान कर दिया गया था। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा निर्माण नहीं हटाए जाने पर कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने बताया कि मकान मालिकों को कई बार नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर भवन खाली करने और कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस के बाद भी अनुपालन न होने पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान एडीएम राजस्व अमित भट्ट, एसडीएम सदर अरविंद कुमार तथा सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी मौके पर मौजूद रहे। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें