अयोध्या एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद का स्वागत करते समर्थक और हनुमानगढ़ी में पूजन करके निकलते बृजभूष
अयोध्या। महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। वह दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिये महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का काफिला प्रयागराज हाईवे और लखनऊ हाईवे से होकर गुजरा। बड़ी संख्या में वाहनों के काफिले के चलते प्रयागराज और लखनऊ हाईवे पर कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बनी रही। टेढ़ीबाजार पर महंत जयराम दास, प्रियेश दास, महंत अंजनी शरण, महंत राम मिलन शरण सहित बड़ी संख्या में संतों ने पूर्व सांसद का अभिनंदन किया। अयोध्या पहुंचने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। यहां महंत हेमंत दास के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया गया। मीडिया के सवालों पर उन्होंने सिर्फ जय श्रीराम, जय बजरंग बली का जयघोष कर संदेश दिया कि सत्य की जीत हुई है। इसके बाद वह गोंडा जिले के नंदिनी नगर में आयोजित ''''सत्यमेव जयते'''' रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने कहा कि उनके पिता अदालत से बरी होकर लौटे हैं। इसी अवसर पर समर्थकों की ओर से स्वागत और जनसभा का आयोजन किया गया है।
अयोध्या एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद का स्वागत करते समर्थक और हनुमानगढ़ी में पूजन करके निकलते बृजभूष
अयोध्या एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद का स्वागत करते समर्थक और हनुमानगढ़ी में पूजन करके निकलते बृजभूष