फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एमईएस फीडर में ब्रेकडाउन, दो हजार उपभोक्ता की जैसे-तैसे बीती रात

Sun, 26 Apr 2026 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के नाका दुर्गापुरी बिजली उपकेंद्र से जुड़े एमईएस फीडर के लगभग दो हजार उपभोक्ता रातभर इस भीषण गर्मी में व्याकुल रहे। ओवरलोड बढ़ने से फीडर के ब्रेकडाउन होने के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई। इसी तरह शहर के कई अन्य फीडरों पर भी ओवरलोड के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन

नाका दुर्गापुरी का एमईएस फीडर वर्टिकल व्यवस्था लागू होने से पूर्व मिल्कीपुर डिवीजन में आता था। वहां पर ग्रामीण इलाके के स्टाफ से ही काम चलाया जाता था। एक फरवरी से इसका कुछ अंश शहरी क्षेत्र से जोड़ दिया गया है। शनिवार की शाम लगभग चार बजे अचानक से फीडर ब्रेकडाउन में चला गया। इस वजह से शहर के उसरू, मझवा गद्दोपुर, ट्रांसपोर्ट नगर, दीवान का पुरवा, मानस नगर आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई। शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने अधिकारियों के फोन घनघनाने शुरू किए, लेकिन कोई समुचित जवाब नहीं मिल सका। उसरू निवासी दिनेश मिश्रा ने बताया कि रात तक इनवर्टर बैटरी डिस्चार्ज हो गया, जिससे पंखा भी नहीं चल सका। एसी के बिना छोटे-छोटे बच्चे रात भर बिलबिलाते रहे। मानस नगर निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित जेई का फोन स्विच था, जिससे सही जानकारी नहीं मिली। जैसे-तैसे रात बीती।
हालांकि, सुबह लगभग 06:30 बजे इसे कौशलपुरी फीडर से जोड़कर काम चलाया गया, जिससे सुबह के समय कुछ राहत मिली, लेकिन थोड़ी देर बाद ही फिर से फीडर ब्रेकडाउन में चला गया। दोपहर बाद आपूर्ति सकुशल बहाल हुई तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। सहायक अभियंता दिव्यम दुबे ने बताया कि दोपहर तक कुछ इलाेकों में आपूर्ति बहाल हो गई थी। शेष में भी कार्य तेजी से करके शाम तक आपूर्ति दुरुस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन

वहीं, शहर के अमानीगंज बिजलीघर से जुड़े इलाके में भी ओवरलोड के चलते बार-बार की ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे। जलकल के पास रहने वाले कृष्णा शुक्ला ने बताया कि रात में ही बिजली चली गई। बिजलीघर से फीडर के ब्रेकडाउन में होने की जानकारी दी गई। तंत्र जब शुरुआती दौर में ही ओवरलोड नहीं झेल पा रहा है तो आगामी दिनों में जिले का क्या हाल होगा। इसके अलावा देवकाली बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी रात भर बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें