फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सुग्रीव किला में रथयात्रा के साथ ब्रह्मोत्सव का भव्य शुभारंभ

Fri, 13 Feb 2026 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
18- सुग्रीव किला से निकली शोभायात्रा में शामिल संत व भक्त- मंदिर
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी की पावन वायु में शुक्रवार को भक्ति, उल्लास और वैदिक मंगल ध्वनियों का ऐसा समागम हुआ कि पूरा वातावरण दिव्यता से भर उठा। सुग्रीव किला में भगवान राजराजेश्वर सीताराम के ब्रह्मोत्सव का भव्य शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा के साथ हुआ। सुबह विशेष पूजन-अर्चन और अभिषेक के साथ उत्सव का श्रीगणेश हुआ।
विज्ञापन

ब्रह्मोत्सव अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया। रथ पर विराजमान प्रभु की झांकी, आगे-आगे शंखनाद करते भक्त, पीछे भजन-कीर्तन की मधुर स्वर लहरियां...यह दृश्य हर हृदय को भावविभोर कर रहा था। शोभायात्रा के मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभु का स्वागत किया। मंदिर के महंत जगद्गुरु विश्वेशप्रपन्नाचार्य ने बताया कि मंदिर में 11 फरवरी से भगवान राजराजेश्वर का ब्रह्मोत्सव, जगद्गुरु पुरुषोत्तमाचार्य की सप्तम पुण्यतिथि व वेदांतदेशिक स्वामी के वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ है। उन्होंने ब्रह्मोत्सव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और सामूहिक श्रद्धा का महायज्ञ है। ब्रह्मोत्सव के दौरान 19 फरवरी को संत सम्मेलन का आयोजित किया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में संत-धर्माचार्य शामिल होंगे। 17 से 19 फरवरी तक भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें भजन गायक अनूप जलोटा, शंभू लहरी व चंचल काबरा से प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें