फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: शाम को निमंत्रण से आकर सोने गया था युवक; सुबह कमरे में पंखे से लटका मिला शव

Wed, 25 Nov 2026 03:22 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में मंगलवार रात निमंत्रण से लौटकर कमरे में सोने गए 22 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
गमगीन परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बुधवार को 22 वर्षीय युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घरवालों ने देखा तो बिलख उठे। वह शाम को निमंत्रण से आकर सोने गया था। सुबह उसकी लाश मिली। खबर फैली तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


घटना तारुन थाना क्षेत्र के केशरुआ बुजुर्ग कोटवा गांव की है। गांव निवासी आलोक (22) का शव फंदे से लटकता मिला। बताया गया कि आलोक मंगलवार को एक निमंत्रण में शामिल होने गया था। देर रात घर लौटने के बाद वह छत पर बने कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने जाकर देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे के बाहर से आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों ने आलोक का शव पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका देखा।

थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें