बीकापुर। जैनपुर गांव के पास शनिवार दोपहर तालाब में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव उतराता देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान जैनपुर निवासी झबरा देवी के रूप में हुई।
मृतका की बहू पूनम ने बताया कि तीन दिन पहले झबरा देवी पति पप्पू महावत से विवाद के बाद गुस्से में घर से चली गई थीं। इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। ग्राम प्रशासक कुलदीप निषाद के अनुसार, मृतका के पांच बेटे हैं, जिनमें चार विवाहित हैं, जबकि एक बेटे का विवाह होना बाकी है।
सीओ दिनेश गोदारा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।