फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कुशहरी जंगल में शव मिला, हत्या की आशंका

Thu, 16 Apr 2026 08:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र के कुशहरी जंगल में बृहस्पतिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या कर शव को जंगल में फेंके जाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना प्रसारित कर गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान शुरू कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार सुबह जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही थाना मवई की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों से काफी देर तक पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, परंतु अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें