फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तालाब में नाव पलटी, मछली पालक की मौत

Mon, 26 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। तालाब की रखवाली करते समय नाव पलटने से मछली पालक जसकरन निषाद (54) की डूबने से मौत हो गई। सुबह छह बजे जब गांव के ही किसान राजकरन वर्मा धान काटने गए तो उन्होंने गांव के लोगो को सूचना दी। इसके बाद उनका बेटा रूपचंद्र व पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद तालाब से शव निकाला गया।
विज्ञापन

पटरंगा के सराय अहमद गांव निवासी जसकरन निषाद पिछले दो वर्षों से तालाब में मछली पालन कर रहे थे। वह मछलियों की देखरेख और तालाब की रखवाली भी करते थे। रूपचंद्र ने बताया कि रविवार देर रात पिता तालाब में नाव पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक नाव पलटने से वह डूब गए। सीओ रुदौली अरविंद सोनकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें