फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खुदी पड़ी सड़क से मुश्किल हुई डगर

Mon, 26 Oct 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शांतिपुरम कॉलोनी में विकास कार्याें में हो रही लेटलतीफी मुसीबत बन गई है। नाला निर्माण के लिए सड़क खोदकर मलबा छोड़ दिया गया है। तीन दिन से रास्ता बदहाल है, जिससे लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। घरों के सामने खुली नाली से खतरा बना हुआ है। लोग पटरा लगाकर किसी तरह रास्ता पार कर रहे हैं। दो दिन पहले नाली में गिरकर एक महिला चोटिल हो गई थी। बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए कॉलोनी में वाहन तक जाना मुश्किल है।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों की परेशानी केवल रास्ते तक सीमित नहीं है। दुकानों के सामने खोदाई और मलबा पड़ा होने से ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। व्यापार प्रभावित हो रहा है। करीब ढाई महीने से लोग समस्या झेल रहे हैं। पहले सीवर डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, जिससे करीब डेढ़ महीने तक कीचड़ और आवागमन की परेशानी बनी रही। अब सड़क दुरुस्त होने की उम्मीद थी लेकिन नाला निर्माण के लिए फिर खोदाई शुरू हो गई। ऐसे में लोगों को दोबारा उसी मुश्किल से गुजरना पड़ रहा है।
बीमार को वाहन तक पहुंचाना मुश्किल
घर में मां बीमार हैं। वह पैदल नहीं चल सकतीं। दो दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए वाहन तक पहुंचाना मुश्किल हो गया। रास्ता खराब होने के कारण मां को किसी तरह वाहन तक ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

- कंचन यादव
दुकानों पर ग्राहक नहीं, घरों के सामने खतरा
करीब ढाई महीने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहले सीवर डालने के लिए पूरा रास्ता खोद दिया गया था। करीब डेढ़ महीने तक लोग परेशान रहे। अब दुकान के सामने तीन दिन से नाला बनाने के लिए सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। रास्ता खराब होने से ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच रहे हैं।
- अरुण कुमार यादव
दुकानदारों को हो रहा नुकसान
नाली खुली होने के कारण दो दिन पहले एक महिला गिरकर चोटिल हो गई थी। दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं, जिससे नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कॉलोनी में किसी की तबीयत बिगड़ने या कोई आकस्मिक घटना होने पर वाहन का पहुंचना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

- शेफाली साहू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें